खबर शेयर करें 👉

कुमाऊँ आयुक्त ने जताया शोक । सी सी टी वी कैमरे से पकड़ा गया आरोपी ।

 

हल्द्वानी ।आयुक्त कुमाऊं मंडल कार्यालय हल्द्वानी में तैनात 60 वर्षीय राजस्व विभाग के कर्मचारी स्व वीरेन्द्र पाण्डे के निधन पर आयुक्त/सचिव  मुख्यमंत्री दीपक रावत ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवदेना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुये स्व विरेन्द्र पाण्डे के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

गौरतलब है कि 25 जनवरी की रात्रि स्व वीरेन्द्र पाण्डे अपने आवास को जा रहे थे ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 21 जून को नैनीताल क्लब में होगी "सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व" विषय पर संगोष्ठी ।

इस दौरान बुलेट सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे पाण्डे सड़क पर गिर गये। उन्हें शीघ्र सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। स्व वीरेन्द्र पाण्डे मई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

आयुक्त श्री रावत ने बताया कि सीसी टीवी के आधार पर बुलेट सवार व्यक्ति द्वारा अत्यधिक तेजी से वाहन चलाने के कारण स्व वीरेन्द्र पाण्डे की मृत्यु का कारण बना। उन्होेेंने पुलिस महकमे के अधिकारियों को गहनता से जांच हेतु निर्देश दिये।

ALSO READ:  श्री माँ नयना देवी मंदिर के स्थापना दिवस पर हुए विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीमद देवी भागवत कथा का हुआ विधि विधान से पारायण, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण ।

*पुलिस ने जांच में पाया कि जिस बुलेट मोटर साइकिल से स्व पाण्डे दुर्घटनाग्रस्त हुये थे उक्त वाहन चालक गौलापार निवासी के पास लाईसेंस भी नही था तथा गाड़ी भी दूसरे व्यक्ति की थी वाहन चालक ने हैलमेट भी नही पहना था वाहन चालक कक्षा 12 का छात्र है। उन्होंने पुलिस महकमे के अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस प्रकार की पुनर्रावृत्ति दोबारा ना हो इसके लिए सघन चैकिंग अभियान नियमित चलाया जाए।*

You missed

You cannot copy content of this page