हल्द्वानी । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने मंगलवार को हल्द्वानी विकास खण्ड के स्कूलों का औचक निरीक्षण कर पठन पाठन का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने फूलचौड इन्टर कालेज में हाईस्कूल परीक्षा में 95.05 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र शोभित दुर्गापाल को सम्मानित किया।

अपर निदेशक ने राजकीय हाईस्कूल देवलचौड तथा राजकीय कन्या हाईस्कूल फूलचौड का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा हाईस्कूल देवलचौड में 340 बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों के पठन-पाठन हेतु कक्षा कक्षों का निर्माण कार्य चल रहा है।
उन्होंने फूलचौड कन्या हाईस्कूल में प्रधानाचार्य से छात्र संख्या में वृद्धि करने को कहा इस विधालय में 91बच्चे अध्यनरत है। ए डी ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज फूलचौड में प्रधानाचार्य और शिक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें कई गुरुमंत्र दिये।
उन्होंने प्रधानाचार्य आशीष शर्मा और शिक्षकों द्वारा छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने शिक्षकों से गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर विशेष ध्यान दिए जाने को निर्देशित किया। निरीक्षण में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला आदि मौजूद थे।
इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ के प्रान्तीय संयुक्त मंत्री जगदीश बिष्ट ने अपर निदेशक को शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया।


