खबर शेयर करें 👉

*ऑपरेशन प्रहार के तहत 12.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

जनपद नैनीताल में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाकर तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश के क्रम में *पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल* एवं *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय सिंह मेहता* के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक *20.04.2026* को पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

गिरफ्तार अभियुक्त के *कब्जे से 12.51 ग्राम अवैध स्मैक* बरामद हुई।

*अभियुक्त का विवरण:-*

नमन शाह पिता का नाम: किशोरी लाल शाह निवासी माल रोड मल्लीताल, थाना मल्लीताल उम्र: 26 वर्ष
अभियुक्त के विरुद्ध थाना हल्द्वानी में *एफआईआर संख्या 134/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ALSO READ:  जिला एवं  सत्र न्यायाधीश नैनीताल की अदालत ने हत्यारोपी विद्युत विभाग के, जे ई व लाइनमैन की जमानत याचिका  खारिज की  

*बरामदगी:*

12.51 ग्राम अवैध स्मैक

*पुलिस टीम:-*

1-उ0नि0 मनोज कुमार
2- हे0का0 इसरार नवी
3- का0 दिनेश नगरकोटी
4- का0 अनिल टम्टा

*आपराधिक इतिहास:-*
1- एफआईआर संख्या:-
07/2021, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना मल्लीताल
2- एफआईआर संख्या 134/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट, थाना हल्द्वानी

 

*नैनीताल पुलिस का संदेश:*

जनपद में नशे के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

*मीडिया सेल*
*जनपद नैनीताल*

You missed

You cannot copy content of this page