खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ । अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल गजेन्द्र सिंह सौन ने सोमवार को पिथौरागढ़ जनपद में बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

 

उन्होंने कहा जनपद में बोर्ड परीक्षाएं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पादित हो रही है। अपर निदेशक ने बताया सोमवार को इन्टरमीडिएट में रसायनविज्ञान तथा समाजशास्त्र की परीक्षा सम्पन्न हुई। जबकि हाईस्कूल में कोई पेपर नहीं था। उन्होंने कहा उत्तराखंड विधालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सभी केन्द्रों में सुचिता पूर्ण संचालित हो रही है।

ALSO READ:  पूर्व राज्यपाल व पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्मभूषण मिलने पर कुमाऊं विश्व विद्यालय ने उनके सम्मान में किया भव्य समारोह का आयोजन, इस सम्मान से अभिभूत हुए श्री कोश्यारी ।

 

ए डी ने राजकीय इंटर कालेज बांस में परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। इसके अलावा राजकीय बालिका इंटर कालेज पिथौरागढ़ में भी परीक्षा केंद्र को देखा। यहां रसायन विज्ञान में 63 तथा समाजशास्त्र बिषय में 21बच्चे उपस्थित थे।

ALSO READ:  ​प्रो. दीवान सिंह रावत को मिला कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर सेवा विस्तार ।

 

राजकीय इंटर कालेज गुरना में भी परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। उक्त केन्द्र में भी परीक्षाये शान्ति पूर्वक चल रही थी। इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी जगमोहन रौतेला वरिष्ठ प्रवक्ता जीवन सिंह धामी प्रेम चंद कांडपाल मनोज चन्द्र कांडपाल आदि मौजूद थे।

You missed

You cannot copy content of this page