खबर शेयर करें 👉

 

नैनीताल । योगा दिवस के अवसर पर आज अखिल भारतीय महिला परिषद (AIWC), नैनीताल शाखा द्वारा भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में योग दिवस मनाया गया।

 

इस अवसर पर परिषद की सदस्यों ने मिलकर एन एस एस के स्वयं सेवकों के साथ स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, तथा एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए योग को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है इस संदेश को लेकर सभी को जागरूक किया गया ।

ALSO READ:  उपलब्धि -: परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक बने हल्द्वानी के अजय महरा, परिवार में खुशी का माहौल, बार्क ट्रेनिंग सेंटर मुंबई में होगा प्रशिक्षण ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा द्वारा किया गया, उन्होंने उपस्थित सदस्यों एव बाल सैनिकों को योग की महत्ता पर प्रकाश डाला तत्पश्चात पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों द्वारा योग कराया गया ।

ALSO READ:  ज्योलीकोट, गाजा क्षेत्र में डायरिया का प्रकोप, ब्लॉक प्रमुख डॉo हरीश सिंह बिष्ट एक्शन मोड में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर ।

इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष  मुन्नी तिवारी, सचिव प्रीति शर्मा, दया बिष्ट, गीता पांडे, तारा बोरा, बी एस मेहता, मीनाक्षी, नगरपालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, रेखा पंत, मीनू बुढ़लकोटी, नंदिनी पंत, अमिता साह, रेखा पंत, नीमा पंत आदि सदस्यों ने प्रतिभाग किया ।

You cannot copy content of this page