खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट, नैनीताल।  हल्द्वानी से पिकनिक मनाने आए नलेना ज्योलीकोट आये एक युवक की डूब जाने से मौत हो गई ।  उक्त युवक हल्द्वानी का बताया  गया है । जिसकी शिनाख्त  बैंक कर्मी हिमांशु पंत 27वर्ष के रूप में हुई है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे नलेना नाले  में पिछले कई दिनों से  युवा पिकनिक मनाने पहुंच रहे थे। अन्य दिनों की भांति शनिवार को भी युवकों का समूह यहां पिकनिक को पहुंचा था।। किन्तु शाम लगभग सवा पांच बजे इन युवकों में से एक युवक नाले में डूब गया ।

ALSO READ:  लेक सिटी वेलफेयर क्लब ने शुरू की हरेला महोत्सव की तैयारी,

जिसकी सूचना ज्योलीकोट चौकी को दी गई । जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ।
ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा, पुलिस कर्मी,दीपक जोशी आदि मौके पर पहुंचे । जहां स्थानीय लोगों की भीड़ भी जमा है। युवक की तलाश की जा रही है। डूबे हुए युवक का नाम हिमांशु पंत निवासी कुसुमखेड़ा बताया जा रहा है । जो कुर्मांचल बैंक में सेवारत बताया गया है । डूबे युवक की खोजबीन की जा रही है ।

ALSO READ:  नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल ने लोकभवन नैनीताल में राज्यपाल लेफिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह से मुलाक़ात कर नैनीताल नगर की विभिन्न समस्याओं से राज्यपाल को अवगत कराया ।

देर शाम पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये हल्द्वानी भेज दिया है ।

You cannot copy content of this page