खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी और संभावित हीटवेव (लू) को देखते हुए शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल, गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंडों के स्कूलों के समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन कर दिया गया है। यह आदेश उन विद्यालयों पर लागू होगा जो पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित नहीं हैं।

ALSO READ:  सूची -: उत्तराखंड हाईकोर्ट ने की 70 से अधिक ओथ कमिश्नरों की नियुक्ति, 26 जुलाई से प्रभावी होगा आदेश ।

 


​नया समय और दिशा-निर्देश

जारी सूचना के अनुसार, अब इन क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 06:45 बजे आयोजित की जाएगी, जबकि शिक्षण कार्य सुबह 07:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक संचालित होगा। यह नई समयसारणी फिलहाल 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगी। विभाग ने सभी प्रधानाचार्यों और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छात्रों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए इस समय परिवर्तन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

You missed

You cannot copy content of this page