खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । होली के त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को शहर में मिठाई की दुकानों व जनरल स्टोर में छापेमारी की। इस दौरान एक दुकान में भारी मात्रा में एक्सपायरी तिथि के मसाले रखे मिले। टीम ने दुकान स्वामी को नोटिस देकर अन्य पांच दुकानों से सेंपल भरे हैं।

 

सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह तथा राजस्व निरीक्षक प्रकाश सैनी ने शहर के विभिन्न दुकानों में छापेमारी की। टीम के अधिकारियों के मुताबिक उन्हें मल्लीताल नैनी मेगा मार्ट में निरीक्षण के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी तिथि के मसाले रखे मिले, वहीं मौके पर दुकान का लाइसेंस भी नहीं पाया गया। टीम ने दुकान से पनीर का सेंपल लेकर स्वामी को नोटिस जारी किया है। जिसके बाद टीम ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर साफ सफाई रखने व मानकों के अधीन ही खाद्य सामग्री बेचने के निर्देश दुकान संचालकों को दिये।

ALSO READ:  भवाली मस्जिद तिराहे के पास ऑल्टो कार खाई में गिरी,दो लोग घायल ।

अभय सिंह ने बताया कि टीम ने मल्लीताल बाजार स्थित नाथ साह की दुकान से खोया तथा जू की कैटिन से आटा तथा तल्लीताल मोहन डेयरी से पनीर व बिष्ट मिष्ठान भंडार से गुजिया के नमूने भरे हैं जिनकों परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। बताया कि अभियान लगातार चलाया जाएगा।

ALSO READ:  वीडियो -: बाबा नीब करौरी के पवित्र कैंची धाम के स्थापना दिवस पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, पुलिस ने की है चाक चौबंद व्यवस्था, कई सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने संभाली है व्यवस्था,

You cannot copy content of this page