खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का बुधवार को हाईकोर्ट बार सभागार पहुंचने पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।

 

इस मौके पर अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य न्यायधीश ने कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट ने मात्र अपने 25 सालों के सफर में कई महत्वपूर्ण फैसले देकर न्यायिक क्षेत्र में अहम पहचान बनाई है  और अन्य राज्यों के उच्च न्यायलय उत्तराखंड हाईकोर्ट द्वारा दिये गए खास निर्णयों के आधार पर फैसला दे रही रही हैं।

 

 

ALSO READ:  उत्तराखंड अशासकीय प्रधानाचार्य परिषद जिला नैनीताल का प्रतिनिधिमंडल जिले के नवनियुक्त मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) रणजीत सिंह नेगी से मिला।

मुख्य न्यायधीश ने कहा कि वादकारियों को सुलभ व सस्ता न्याय दिलाना बार व बेंच का लक्ष्य है और बार व बेंच आपसी सामंजस्य से काम करेंगे ।  कहा है कि वे संगम नगरी प्रयागराज से देव भूमि में आये है। उनके लिए यह सौभाग्य से कम नहीं है। देवभूमि के लोगों को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी।

 

मुख्य न्यायधीश ने कहा कि अधिवक्ताओं के सुझावों व समस्याओं को प्राथमिकता के साथ लिया जाएगा । इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी सी एस रावत ने मुख्य न्यायधीश का स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम का संचालन महासचिव सौरभ अधिकारी ने किया ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी की बैठक में "जो सरकार निकम्मी है,वो सरकार बदलनी है" अभियान की तैयारियों पर हुई चर्चा ।

 

 

समारोह में वरिष्ठ न्यायधीश मनोज कुमार तिवारी, रविन्द्र मैठाणी, रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ,महाधिवक्ता एस एन बाबुलकर, सीएससी चंद्रशेखर सिंह रावत, असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ललित शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र डोभाल, लोकेंद्र डोभाल, डीके शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुशील वशिष्ठ, श्रुति जोशी, दीप चंद जोशी, राजेश जोशी, राजेश शर्मा, डॉ कैलाश तिवारी, सीएम साह, प्रभा नैथानी, मंजू बहुगुणा ,निरजंन भट्ट, संदीप तिवारी, भुवनेश जोशी, अविदित नौनियाल,प्रश्नना कर्नाटक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page