खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा जिलाधिकारी  से  26 मार्च को होली पर्व पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है।

परिषद के जिलाध्यक्ष असलम अली ने बताया कि कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्र में 26 मार्च को होली का पर्व मनाया जाना है । लेकिन उस दिन अवकाश नहीं है । जिस पर शासकीय अवकाश तालिका में अवकाश स्पष्ट नहीं होने के कारण जिला स्तर पर जिलाधिकारी स्तर से देय अवकाश तालिका जिसमें तीन अवकाश निर्गत किए जाते हैं, को संशोधित कर दिनांक 26 मार्च को अवकाश देने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया गया है। परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरजेश कांडपाल ने कहा कि होली के अवकाश को लेकर कर्मचारियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिस का होली से पूर्व शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।

ALSO READ:  देखें आदेश --: शिक्षकों के तबादलों के लिए टाइमलाइन जारी, 27 अगस्त तक पूरे होंगे स्थानांतरण

 

इस सम्बंध में आज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ऑन लाइन बैठक भी हुई ।
बैठक में परिषद के संरक्षक बहादुर सिंह बिष्ट, राज्य शिक्षक संघ के प्रतीय संयुक्त मंत्री जगदीश सिंह बिष्ट, मंडली मंत्री रवि शंकर गुसाईं ,इसरार बेग, मोहित सनवाल, दीपक बिष्ट, गणेश सिंह, विनोद भट्ट महेंद्र पटवाल, मनीष त्रिपाठीआनंद सिंह जलाल, तनवीर असगर, दिनेश चंद जोशी, राजेंद्र प्रसाद टम्टा आनंद सिंह जलाल सहित कई कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया ।

You missed

You cannot copy content of this page