खबर शेयर करें 👉
नैनीताल । भीमताल विकास खंड के कई गांवों में आदमखोर वन्य जीव की सक्रियता को देखते हुए शनिवार 25 अप्रैल व सोमवार 27 अप्रैल को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है ।
  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि ज्योली, भदयूनी, दोगड़ा, डोलमार, सूर्याजाला, मोरा, ज्योलीकोट, सूर्यागांव, गांजा, रानीबाग, दो गाँव, आलूखेत, बल्यूटी, हैडी, सोनगोठ, काठगोदाम, बेल एवं नाईसेला ग्रामों में बच्चों को  विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों तक पहुंचने हेतु सुनसान मार्गो, पगडण्डियों एवं वन क्षेत्रों से छात्र-छात्राओं को आवागमन करना पड़ता है जिससे छोटे बच्चों एवं विद्यालयी छात्रों की सुरक्षा पर आदमखोर वन्य जीव से गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। बच्चों की जान-माल की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तथा किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा यह आवश्यक समझा गया है कि अस्थाई रूप से शैक्षणिक गतिविधियों को स्थगित किया जाए।
उक्त के मद्देनजर इन ग्रामों में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 2 दिन शनिवार व सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।
उक्त आदेश छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाड़ी में अध्ययनरत् बच्चों, विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लागू होगा किन्तु जनगणना हेतु तैनात किए गए अधिकारी/कर्मचारी द्वारा जनगणना से सम्बन्धित कार्यों का निर्वहन किया जाएगा।

You missed

You cannot copy content of this page