खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।

जनपद नैनीताल में वर्तमान समय में वैश्विक परिस्थितियों के कारण घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं।

जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशानुसार जारी आदेश में कहा गया है कि ऑनलाईन बुकिंग, डीएसपी, ओटीपी आदि प्रक्रियाओं में अत्यधिक फोन कॉल आने के कारण बाधा उत्पन्न हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों में अनावश्यक भीड़ लगानी पड़ रही है। इससे कानून एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है तथा समय पर घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ. भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किया सघन जनसंपर्क, ग्रामीणों और शिक्षकों से की मुलाकात,

इन सभी परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण फिलहाल गैस एजेंसी परिसर से सीधे न करते हुए उपभोक्ताओं को *डोर-टू-डोर वितरण प्रणाली* के माध्यम से ही उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को घर पर ही सुरक्षित एवं सुगम रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके।
साथ ही जिन उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग फोन, एसएमएस या ऐप के माध्यम से नहीं हो पा रही है, वे गैस एजेंसी में केवल बुकिंग कराने के लिए आ सकते हैं। सभी गैस एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे बुकिंग से संबंधित उपभोक्ताओं को नियमानुसार घर-घर गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल की स्वीकृति से जारी किया गया है तथा तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

ALSO READ:  नाबालिग युवती के साथ हुए दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती ने मीडिया को हाथ हिलाते हुए कोर्ट पहुंची, न्यायिक रिमांड में जेल भेजी गई ।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों में भीड़ न लगाएं और गैस वितरण की डोर-टू-डोर व्यवस्था का लाभ उठाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके ।

आदेश-

You missed

You cannot copy content of this page