खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । पिछले कई दिन बाद नैनीताल में आज रविवार को बारिश नहीं हुई और दिन भर धूप छांव का मौसम बना रहा ।

यहां रविवार को दिन में कई बार तेज चटक धूप भी निकली जिससे उमस भरी गर्मी का एहसास हुआ । कई दिन बाद आज बारिश न होने से स्थानीय लोगों ने अपने कपड़ों व घरों की सीलन सुखाई । मौसम विभाग ने अगले दिनों में भी यहां कम बारिश होने का अनुमान लगाया है । नैनीताल में आज तापमान करीब 17 डिग्री सेंटीग्रेट रहा ।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

ज्ञात हो कि नैनीताल में पिछले कई दिन से रोज हल्की बारिश हो रही थी । यह बारिश शनिवार की पूर्वान्ह से रुकी हुई है ।यहां शुक्रवार की सुबह भी तेज बारिश हुई । आज वीकेंड में बारिश न होने का यहां पहुंचे पर्यटकों ने भी भरपूर लुत्फ उठाया और पूरे दिन सभी प्रमुख पर्यटक केंद्रों में खूब चहल पहल रही ।

You missed

You cannot copy content of this page