खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मल्लीताल स्थित रामलाल ब्रदर्स के निकट बसी फुटवियर बिल्डिंग में किराए पर रह रही 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला दीपा भट्ट द्वारा की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए मकान मालिक को सुबह तक सीढ़ी बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं

दीपा भट्ट द्वारा कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से शिकायत की गई कि वह बेंगलुरु में निवासरत अपनी बेटी से मिलने गयी थी, लेकिन जब वह बेंगलुरु से वापस आई तो उसने देखा कि मकान मालिक मोहम्मद आशिम सिद्दीकी द्वारा घर के दोनों दरवाजे बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से बुजुर्ग महिला को सारी रात बाहर गुजरानी पड़ी।

ALSO READ:  शहरी विकास निदेशालय ने राज्य के स्थानीय नगर निकायों में कार्यरत अकेंद्रीयकृत सेवा के समूह 'ग' कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, केंद्रीकृत सेवा में आने का एक और अवसर दिया ।

दीपक रावत ने मकान मालिक की इस हरकत पर मकान मालिक को कड़ी फटकार लगाई। दीपक रावत ने उप निरीक्षक मल्लीताल दीपक बिष्ट को संबंधित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जनपद अंतर्गत इस प्रकार की घटनाएं होती हैं तो उनका प्राथमिकता से संज्ञान लिया जाए। और संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

इस अवसर पर उपज़िलाधिकारी नैनीताल प्रमोद कुमार, प्राधिकरण जेई हेम उपाध्याय, टीआई नगर पालिका परिषद, नैनीताल और पुलिस बल सहित राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही।

You cannot copy content of this page