खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के कार्यालय आदेश सा०/पीईआर/494-3/2024/1159 दिनांक 20.03.2024 के द्वारा दिनांक 26 मार्च, 2024 को विश्वविद्यालय में 09 मार्च, 2024 (द्वितीय शनिवार) को वित्त समिति की बैठक के दृष्टिगत कार्यालय खोले जाने के एवज में अवकाश घोषित किया गया था। जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 26.03.2024 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किये जाने के कारण अवकाश का उपभोग नहीं किया गया है।

ALSO READ:  कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग में विगत रात्रि हुए हादसे के संबंध में नैनीताल पुलिस ने जारी किया विस्तृत विवरण,दुर्घटना में 2 महिलाओं की हुई थी मौत,27 लोग हुए गंभीर घायल ।

कर्मचारी संघ की मांग पर  कुलपति  की स्वीकृति के अनुपालन में 9 मार्च, 2024 के एवज में दिनांक 13.05.2024 (सोमवार) को विश्वविद्यालय / परिसरों में अवकाश घोषित किया जाता है। विश्वविद्यालय की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं में संबद्ध शिक्षक/कर्मचारी सम्बन्धित परीक्षा कार्यों का यथावत् निर्वहन करते रहेंगे।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

You cannot copy content of this page