खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर जिले के बोहाला ग्राम सभा के महर गांव में पन्द्रह अगस्त महिला समूह ग्राम प्रधान, भूतपूर्व क्षेत्रीय पंचायत सदस्य के द्वारा कुमाऊं की संस्कृति व परंपरा रीति रिवाज के अनुसार पूरे क्षेत्र की महिला समूह के साथ रैली निकाली । ततपश्चात ध्वजारोहण कर झोडा चांचरी व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
इस समारोह में महिलाओं व अन्य ग्रामीणों ने बढ़चढकर भाग लिया।। बागेश्वर के बोहाला ग्राम सभा में राष्ट्रीय पर्वों पर हमेशा महिला समूह व ग्राम सभा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपनी लोक संस्कृति व झोडा चांचरी गायन के साथ मनाया जाता है।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता प्रताप सिंह नेगी ने बताया बागेश्वर जिले के बहुत से गांवों में अभी भी पुरानी परम्परा व अपनी मातृभूमि की संस्कृति के लिए एक अलग ही पहचान है । नेगी ने बताया बागेश्वर के बोहाला ग्राम सभा में मातृशक्ति कोई भी पावन पर्व में हमेशा सहयोग रहा।

ALSO READ:  देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ नैनीताल का वार्षिक चुनाव 14 जून को, अमित सहदेव बने मुख्य चुनाव अधिकारी

इस समारोह में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहन सिंह मेहता, ग्राम प्रधान पूरन सिंह आसवाल, आनन्द सिंह,लोकगायक देवुली देवी , गोपाल सिंह , महेन्द्र सिंह,नीमा, मुन्नी आशा कार्यकर्ती नीमा, आशा कार्यकर्ती, ऊमा देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री सीमा देवी,परुली देवी, हंसी देवी , संतोष सिंह, कुंदन राम हयात राम आदि शामिल थे ।

ALSO READ:  भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम व पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौड़ की एफ आई आर निरस्त करने संबंधी पूर्व विधायक सुरेश राठौर की याचिका पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला ।

You missed

You cannot copy content of this page