खबर शेयर करें 👉

(एस आर चन्द्रा)भिकियासैण। शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समस्त शिक्षक समाज के सम्मान में एक दिवसीय ऑनलाइन काव्य लेखन प्रतियोगिता का आयोजन विगत दिवस कवि संसार साहित्य मंच पर आयोजित की गई।संस्थापक युवा कवि बी नेगी कृष्णा के द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। गुरु की महिमा को समझाते हुए,”गुरु ज्ञान की गंगा” विषय पर देश दुनिया के प्रख्यात कवि और लेखकों ने ऑनलाइन काव्य लेखन में प्रतिभाग करते हुए एक से बढ़कर एक रचना के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान प्रस्तुत किया। सुबह छः बजे से शाम पांच बजे तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात,मध्य प्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़,बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटका, केरल आदि प्रांतों के सैकड़ों रचनाकरों ने रचना भेज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अतिरिक्त विदेशों से भी रचना प्राप्त हुई, जो कवि संसार साहित्य मंच के लिए गौरव की बात है। श्री नेगी कहते हैं कि इस महा आयोजन को सफल बनाने के लिए मंच के विद्वान विदुषी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। कवि संसार साहित्य विगत वर्षों से निरंतर साहित्य सेवा में समर्पित और सुसाहित्य सतत लेखन,सबसे अलग सबसे बेहतर के उद्देश्य से आगे बढ़ रहा है। नवोदित एवम वरिष्ठ कलमकार को प्रोत्साहित करने के लिए समय समय पर मंच साहित्यिक विधाओं पर आधारित प्रतियोगिता जारी रखेगा। गुरु ज्ञान की गंगा विषय पर आयोजित काव्य लेखन प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को मंच की ओर से सम्मान पत्र दिए गए। इस अवसर पर मंच के संरक्षक हीराबल्लभ पाठक आयोजक प्रमुख संपदा ठाकुर, नीलम नेगी, सुनीता तिवारी, रश्मि मृदुलिका, विजयलक्ष्मी पांडेय, अल्पिराज जोशी, हरि पाण्डे, बृजभूषण प्रसाद, रजनी गोयल मंजू शर्मा, इंदु नांदल आदि पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शामिल रहे।

You missed

You cannot copy content of this page