खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  रन टू लिव संस्था द्वारा 28 अगस्त को आयोजित की जा रही 11 वीं  नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं । गुरूवार को जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने इस मैराथन प्रमोशनल वीडियो लॉन्च किया । इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले धावक को  50 हजार की नकद राशि मिलेगी ।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची, उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल । कुछ आई ए एस और पी सी एस अधिकारियों के विभागों में बदलाव,

नैनीताल मानसून माउंटेन मैराथन का  प्रोमशनल वीडियो जारी करते हुए जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने कहा कि कोविड 19 की महामारी के बाद इस वर्ष आयोजित होने वाली मानसून माउंटेन मैराथन को लेकर जनपदवासियों में काफी उत्साह है। इस मैराथन में देश के साथ-साथ विदेशी धावकों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा।
मानसून मैराथन का रूट- कुल 21 किमी होगा । जो
पन्त पार्क, मल्लीताल से प्रारम्भ होकर अपर मालरोड -इंडिया-होटल, स्नोव्यू-टांकी बैंड- किलबरी -बारापत्थर-शेरवुड कालेज-राजभवन-फांसी गधेरा, लोअर माल रोड से अंत में पन्त पार्क-मल्लीताल तक होगा । विदित है कि रन टू लिव संस्था पिछले एक दशक से इसका आयोजन करते आ रही है।

ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page