खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । फिटनेस शुल्क बढोत्तरी के खिलाफ सहित 6 सूत्रीय मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल कर रहे टैक्सी यूनियन की हड़ताल सोमवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद समाप्त हो गई है । परिवहन विभाग ने टैक्सी यूंनियन की मांगे स्वीकार कर ली हैं । जिसके बाद टैक्सी चालकों ने हड़ताल वापस ले ली है ।

ALSO READ:  कैंची धाम में जाम से मुक्ति की तरफ बढ़े कदम, सांसद अजय भट्ट ने किया वैली ब्रिज का शुभारंभ ।

 यह बैठक सर्किट हाउस काठगोदाम में हुई म जिसमें हल्द्वानी के उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा,आर टी ओ, फिटनेस सेंटर के संचालक, टैक्सी यूंनियन की इर से काठगोदाम, नैनीताल, भवाली,भीमताल,हल्द्वानी के पदाधिकारी किशन पांडे,भारत भूषण, रोहित,संजय लोहनी,सुशील गुप्ता,पंकज तिवारी,सन्तोष कोहली,दीपक मटियाली आदि मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page