खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । उत्तराखंड हाईकोर्ट ने दुराचार के आरोपी लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है। कोर्ट ने मुकेश बोरा को पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं । मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई । अगली सुनवाई 17 सितम्बर को होगी ।

ALSO READ:  बिड़ला विद्या मंदिर, नैनीताल में आयोजित प्रतिष्ठित आईपीएससी ताइक्वांडो चैंपियनशिप का उत्साह, गौरव और खेल भावना के शानदार माहौल में समापन हुआ।

आरोपी मुकेश बोरा की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची को इस मामले में साजिशन फंसाया गया है । जबकि सरकार की ओर से बताया गया कि
आरोपी मुकेश बोरा के विरुद्ध धारा 376 (2) (n), 506 भारतीय दण्ड संहिता के साथ-साथ धारा 3(ड)/10 पॉक्सो अधिनियम में लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज है। उत्तराखण्ड शासन द्वारा पॉक्सो अधिनियम को लेकर जारी अधिसूचना 11 अगस्त 2020 की धारा 438 दण्ड प्रक्रिया संहिता के अन्तर्गत ऐसे अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान लागू नहीं होते है।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद कोर्ट ने फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए आरोपी से कहा है कि वह गवाहों को डराए नहीं ।

You missed

You cannot copy content of this page