खबर शेयर करें 👉
नैनीताल ।  एस3 ग्रीन आर्मी द्वारा वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को हल्द्वानी रोड में एरीज बेंड के समीप विभिन्न प्रजाति के पौंधे लगाए गए ।
 ग्रीन आर्मी द्वारा वर्षा काल में हर रविवार को वृक्षारोपण किया जाता है । इस क्रम में  आज एरीज बेंड के निकटवर्ती जंगल में   बाज़, पांगड़, पुतली के 30 वृक्ष लगाए गये । इस टीम द्वारा अब तक 3195 पेड़ लगाये जा चुके हैं ।
 आज हुए वृक्षारोपण के लिए दरबान सिंह गैड़ा द्वारा टीम को 51 पेड़ दिये गये थे । ग्रीन आर्मी ने इस हेतु दरबान सिंह गैड़ा का आभार जताया है । इस वृक्षारोपण में ग्रीन आर्मी के गोविंद प्रसाद, तनुज आर्य, सुरेश चंद्रा, राजेन्द्र प्रसाद,प्रियान्शु प्रसाद, रवि कुमार,सुनील कुमार,ललित बिष्ट,संजय नेगी व कुछ स्थानीय लोग शामिल थे ।
ALSO READ:  अवकाश सूचना -:नैनीताल के विकासखंड भीमताल एवं बेतालघाट अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित ।

You missed

You cannot copy content of this page