खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल की आंतरिक सड़कों में बेरोक टोक वाहन खड़े होने से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में अधिवक्ता श्रुति जोशी द्वारा दायर जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट द्वारा फिये गए निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने शहर के विभिन्न संगठनों की बैठक बुलाई है । यह बैठक सोमवार 11 दिसम्बर को शायं 4.30 बजे नैनीताल क्लब में होगी ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने दिल्ली जंतर मंतर में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, विभिन्न संगठनों ने किया जुलूस प्रदर्शन ।

एस एस पी की ओर से जारी सूचना में पार्किंग समस्या से जुड़े संगठनों व आम जन से इस बैठक में भाग लेने की अपील की है । उन्होंने कहा कि जो लोग इस बैठक में भाग नहीं ले पा रहे हैं वे पार्किंग समस्या को लेकर ई मेल से भी सुझाव भेज सकते हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page