खबर शेयर करें 👉

नैनीताल।  आम आदमी पार्टी की रविवार को नैनीताल क्लब में बैठक के दौरान पार्टी के पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी के विरोध में नारेबाजी की और पुरानी कार्यकारणी को बहाल करने की मांग की और वे बैठक में शामिल नहीं हुए ।

    दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत, प्रदेश संगठन सचिव सी०एस पांडे,  जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, विधानसभा अध्यक्ष शुभम कुमार, नगर मंडल अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य  के नेतृत्व में नगर के राज्य अतिथि गृह में नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया।                                   नव मनोनीत पदाधिकारियों में जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सहदेवा,  दीपक कुमार मंत्री, नईम निम्मो, मोहित राजपूत व मोहन चंद उपाध्यक्ष, किशन लाल सचिव, सुमन आर्य महिला नगर अध्यक्ष अनु०जा, अजय सिंह बिष्ट नगर यूथ अध्यक्ष, राजवीर सिंह सिब्बल जिला मीडिया प्रभारी, जी०के०ए गौरव बब्बी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।  अतिथियों  ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य करने तथा केजरीवाल के दिल्ली व पंजाब मॉडल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।   मंडल अध्यक्ष भुवन कुमार आर्य ने कहा कि हमने कार्यकर्ताओं से आवेदन मांगे है, इसीलिए धीरे-धीरे मंडल के रिक्त पदों पर भी नियुक्ति की जाएगी।          सभा मे  पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनु०जा  देवेंद्र लाल, पूर्व संगठन मंत्री प्रदीप शाह, पूर्व नगर अध्यक्ष यूथ उपेंद्र बेदी, मंडल अध्यक्ष गरमपानी गोविंद सिंह रावत आदि उपस्थित थे। नैनीताल के पुराने कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल नहीं हुए ।
ALSO READ:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नैनीताल में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, पत्रकारों से वार्ता में कहा "कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कोई गम्भीरता से नहीं लेता" ।

You missed

You cannot copy content of this page