खबर शेयर करें 👉

नैनीताल ।  जिला बार एसोसियेशन कार्यकारिणी, नैनीताल की एक आपात बैठक मंगलवार की सुबह जिला बार एसोसियेशन सभा कक्ष में सम्पन्न हुई जिसमें सर्व सम्मत्ति से निम्न प्रस्ताव पारित किया गया:-

यह कि आज दिनांक 8.10.2024 को जिला बार एसोसियेशन के सम्मानित युवा अधिवक्ता श्री उमेश नैनवाल जी की हल्द्वानी में हत्या कर दी गयी है जिसका जिला बार एसोसियेशन नैनीताल घोर निंदा करती है तथा गहरा शोक प्रकट करती है तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवार जनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करती है तथा शोकाकुल होने के कारण अधिवक्तागण आज दिनांक 8.10.2024 को न्यायिक कार्यों को करने में असमर्थ रहेंगे।

ALSO READ:  वीडियो --: कहलक्वीरा श्यामखेत में जल संस्थान ने शुरू किया पेयजल टैंकों का सफाई अभियान, कहलक्वीरा में साफ हुआ 25 हजार लीटर का टैंक ।

अतः माननीय जिला जज महोदय एवं समस्त पीठासीन न्यायाधीशों से अनुरोध है कि आज नियत किसी भी मामले में एक-पक्षीय कार्यवाही/आदेश/वारण्ट इत्यादि जारी न करते हुए जिला बार ऐसोसियेशन नैनीताल को अपना सहयोग देने का कष्ट करें ।

ALSO READ:  नैनीताल से हल्द्वानी जा रहा टवेरा वाहन खाई में गिरा, छह लोग घायल, ड्राइवर को आई हैं गम्भीर चोटें,

अध्यक्ष/सचिव ।

You missed

You cannot copy content of this page