खबर शेयर करें 👉

पुलिस ने की शव की शिनाख्त ।

नैनीताल । माल रोड स्थित नगर पालिका पुस्तकालय की बेंच में रविवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है । पुलिस ने शव की शिनाख्त दुर्गापुर निवासी अजय पाल के रूप में की है । जो माल रोड में भुट्टे आदि की दुकान लगाकर आजीविका चलाता था । पुलिस को शव के पास ही शराब की बोतल भी मिली है ।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार रविवार की सुबह पुस्तकालय में काम करने वाले पुलिस कर्मियों ने तल्लीताल पुलिस चौकी में सूचना दी कि लाइब्रेरी के बाहर बेंच में एक व्यक्ति बेसुध पड़ा है । इस सूचना पर पुलिस मौके पर गई । लेकिन इस व्यक्ति की मौत हो चुकी थी । शव की शिनाख्त दुर्गापुर निवासी भुट्टे का फड़ लगाने वाले अजय पाल सिंह के रूप में हुई। जिसके बाद अजय के परिजनों को सूचित किया गया । जो मौके पर पहुंच गए हैं ।

ALSO READ:  दुष्कर्म और पोक्सो अधिनियम के तहत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए नैनीताल मुख्यालय में "फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट" की स्थापना हुई, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने डी.जी.सी.फौजदारी सुशील शर्मा को बनाया नव गठित कोर्ट का विशेष लोक अभियोजक,

चार भाइयों में अजय सबसे बड़ा  है । वह भुट्टटे बेचकर आजीविका करता था और देर शाम को पत्नी मीरा देवी के साथ दुर्गापुर जाता था। अजय के दो लड़के और दो लड़कियां हैं जिसमें से दो लड़कियों और एक लड़के की शादी हो गई है।

You missed

You cannot copy content of this page