सख्ती-: जिन अधिकारियों ने 15 दिन से सी एम हेल्पलाइन लॉगइन नहीं किया है उनका स्पष्टीकरण लिया जाय ।

 

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड सदन से वर्चुअल माध्यम से सी.एम. हेल्पलाईन की समीक्षा की।

इस समीक्षा में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत वीसी के माध्यम से जुड़े थे। समीक्षा के दौरान सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सी.एम हेल्पलाईन पर आयी सभी शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण किया जाए। आगामी 15 दिनों में लंबित शिकायतों का सकारात्मक निवारण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिये हैं कि जिन अधिकारियों ने पिछले एक माह में सी.एम हेल्पलाईन पोर्टल में लॉगइन नहीं किया है, संबंधित विभागीय शीघ्र उन अधिकारियों का यथाशीघ्र स्पष्टीकरण लें। यदि स्पष्टीकरण में संतोषजनक कारण नहीं बताया जाता है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विभागों की कार्य के प्रति इस प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर संबंधित विभागीय सचिव एवं विभागाध्यक्ष की भी जिम्मेदारी तय की जायेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि ब्लॉक लेबल अधिकारी से विभागीय सचिव तक सभी अधिकारी जन शिकायतों के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से स्वयं नियमित संवाद करें। उन्होंने कहा कि संवाद से समरसता के भाव से कार्य करें।

ALSO READ:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन "स्वच्छता ही सेवा" दिवस के रूप में मनाया ।

वीसी में आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि कुमाऊं मंडल में 06 जनपदों को कुल 67778 शिकायतें प्राप्त हुई थी जिनमें से 50319 शिकायतो का निस्तारण किया जा चुका है। साथ ही 8754 शिकायतों को आंशिक रूप से बंद किया गया है तथा 8705 शिकायतें लंबित है जिन्हें जल्द ही निस्तारित कर दिया जायेगा। आयुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हर रोज सीएम पोर्टल पर लॉग इन कर शिकायतो का गुणवत्ता परक निस्तारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही पोर्टल के माध्यम से शिकायतकर्ता से संवाद भी किया जाए। वीसी में जिलाधिकारी वंदना सिंह के साथ ही सभी जिलों से डीएम मौजूद थे।

By admin

"खबरें पल-पल की" देश-विदेश की खबरों को और विशेषकर नैनीताल की खबरों को आप सबके सामने लाने का एक डिजिटल माध्यम है| इसकी मदद से हम आपको नैनीताल शहर में,उत्तराखंड में, भारत देश में होने वाली गतिविधियों को आप तक सबसे पहले लाने का प्रयास करते हैं|हमारे माध्यम से लगातार आपको आपके शहर की खबरों को डिजिटल माध्यम से आप तक पहुंचाया जाता है|

You cannot copy content of this page