खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि बनभूलपुरा, हल्द्वानी में जिस जगह से अवैध अतिक्रमण हटाया गया वहां पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखण्ड में कोई स्थान नहीं है।

ALSO READ:  अखिल भारतीय ट्रेडर्स कप हॉकी प्रतियोगिता में हो रहे हैं रोमांचक मुकाबले, शनिवार को हुए दोनों मुकाबलों में दिखा पेनल्टी शूट आउट का रोमांच,

मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगाइयों द्वारा सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों व पत्रकारों को आग में झोंकने की कोशिश की जो अक्षम्य है और इस आगजनी में हुये नुकसान की पाई पाई दंगाइयों व उपद्रवियों से वसूली जाएगी ।  विगत दिवस अल्मोड़ा, चम्पावत सहित आज सोमवार को हरिद्वार  में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने यह ऐलान किया है ।।

You missed

You cannot copy content of this page