खबर शेयर करें 👉

प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, पूर्व विधायक संजीव आर्य, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल सहित अन्य नेताओं ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा ।

नैनीताल । कांग्रेस द्वारा कल (आज) सोमवार को विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर नैनीताल में जन आक्रोश रैली निकालकर कमिश्नरी घेराव का कार्यक्रम है । जिसमें कांग्रेस के कई शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं । नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में हो रही इस रैली से पूर्व मल्लीताल पन्त पार्क में जनसभा होनी है । जिसके लिये पन्त पार्क में मंच तैयार किया गया है । पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं ने रविवार को इस रैली की तैयारी को अंतिम रूप दिया ।

  पूर्व विधायक संजीव आर्य ने बताया कि जनाक्रोश रैली में प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, प्रदेश सह प्रभारी व हॉकी के पूर्व कैप्टन प्रगट सिंह व कुमाऊं क्षेत्र के कई विधायक  मुख्यतः शामिल होंगे । बताया कि रविवार को प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नैनीताल नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल आदि ने सभास्थल का जायजा लिया । सम्भावना है कि इस रैली में कुमाऊं के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और कमिश्नरी कूच करेंगे । पुलिस ने रैली में भीड़ जुटने का अनुमान जताया है और शांति व व्यवस्था बनाये रखने के आवश्यक इंतजाम किए हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page