खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । लेक सिटी वेलफेयर क्लब 12 जून को  नैनीताल में माता की चौकी कार्यक्रम आयोजित कर रहा है ।

क्लब की एक आवश्यक बैठक में इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की गई । क्लब की अध्यक्ष आभा साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि यह आयोजन होटल सेंट्रल माल रोड में होगा ।

कार्यक्रम की सफलता के लिए उर्मिला चौहान को संयोजक, सीमा सेठ, अमिता शाह, रेखा पंत, संगीता श्रीवास्तव, कविता गंगोला, जीवंती भट्ट, रानी शाह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है । कार्यक्रम संयोजक उर्मिला चौहान ने बताया माता की चौकी कार्यक्रम  3 बजे से प्रारंभ किया जाएगा और  शाम को 6 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा । इस बार रुद्रपुर से गगन ग्रोवर भजन मंडली को आमंत्रित किया गया है ।  उन्होंने बताया कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है ।

ALSO READ:  अधिवक्ता परिषद देवभूमि के प्रथम प्रांत अधिवेशन का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)अर्जुन राम मेघवाल बोले— त्वरित एवं सुलभ न्याय ही सुशासन का मूलमंत्र ।

बैठक में सचिव सरिता त्रिपाठी, विनीता पांडे, कविता त्रिपाठी, रमा भट्ट, रमा तिवारी, ज्योति ढोंडियाल, मीनू बुधलाकोटी, लीला राज, प्रेमा अधिकारी, दीपिका बिनवाल, नीलम गुप्ता, रेखा जोशी, कंचन जोशी, सरस्वती चिराला, तनु सिंह, अमिता शाह शेरवानी, मधुमिता, वंदना जोशी, भावना शाह, नीरू शाह, ज्योति वर्मा, दया कुंवर, सविता कुलारा, आदि सदस्य उपस्थित उपस्थित थे ।

ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

You cannot copy content of this page