खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । डी एस ए नैनीताल द्वारा आयोजित इंटर ऑफिसियल एवं कमर्शियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हाईकोर्ट प्लेइंग इलेवन ने जीत लिया है । हाईकोर्ट ने  व्यापार मंडल मल्लीताल को एक रोमांचक पेनल्टी शूटआउट में हराया।

फाइनल मुकाबले में व्यापार मंडल ने दूसरे हाफ में एक पेनल्टी के जरिए पहले गोल करके बढ़त बनाई। इसके बाद हाईकोर्ट प्लेइंग इलेवन ने लगातार गोल करने के प्रयास किए। इन प्रयासों का फल उन्हें एक फ्री-किक से किए गए हेडर के जरिए मिला, जिससे स्कोर बराबर हो गया।

ALSO READ:  वीडियो --: मल्लीताल पुराना घोड़ा स्टैंड के सामने जल संस्थान के वाहन ने दो लोगों को कुचला,गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती ।

इस बराबरी ने मैच के अंतिम 10 मिनटों को बेहद रोमांचक बना दिया । जहां दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर गोल के लिये दबाव डाला। अंततः मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ। हाईकोर्ट प्लेइंग इलेवन ने 5वें पेनल्टी में विजयी गोल करके चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की । जबकि व्यापार मंडल अपनी अंतिम पेनल्टी में गोल नहीं कर सका।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

पुरुष्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड डी एफ ओ बलवंत सिंह साही थे । जबकि विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता कविता गंगोला, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, महासचिव वीरेंद्र सिंह रावत थे । इस अवसर पर डी एस ए महासचिव अनिल गढ़िया, प्रो.डी एस बिष्ट, डॉ. मनोज बिष्ट गुड्डू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page