खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट । आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में रविवार को बेलुवाखान पंचायत घर में जन शिक्षण संस्थान भीमताल,स्वजल् परियोजना भीमताल,महिला एवम निर्बल वर्ग उत्थान समिति द्वारा विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस पर एक प्रदर्शनी और तिंरगा रैली का आयोजन किया।
इस मौके पर निदेशक गोपाल प्रसाद ने कहा कि देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नही जा सकता। नफरत और हिंसा के वजह से  लाखों लोगों  को विस्थापित होना पड़ा और अपनी जान तक गंवानी पड़ी और इस बात का स्मरण जरूरी है।ग्राम् प्रधान् जानकी ने कहा कि यह केवल उन महान आत्माओं के कारण है कि हम इस खुले आकाश में स्वतंत्र रूप से सांस ले रहे हैं।
स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक मिनट का मौन रखा गया।जितेन्द्र भास्कर  ने स्वछता के विषय मे जानकारी दी और पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।संचालन पवन कुमार ने किया । इस मौके पर राजेन्द्र कोटिल्या ,पूर्व सैनिक ऱाजेन्द्र सिंह सिजवाली, राजेंद्र चौहान हरीश साह, दीपा टम्टा आदि उपस्थित थे।

You missed

You cannot copy content of this page