खबर शेयर करें 👉

स्टेट चैंपियनशिप के लिये हुआ चयन ।

नैनीताल ।  17 से 20 जून को हल्द्वानी के डी एस ए फिटनेस क्लब में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसियेशन द्वारा डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में जिले के 200 से अधिक बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अक्सर नामी कोचिंग संस्थानों के खिलाड़ी ही ऐसी प्रतियोगिताओं में विजय पाते है, परन्तु इस बार बालक युगल वर्ग में नैनीताल के प्रवर वर्मा और धीरज गोस्वामी की जोड़ी ने उलटफेर करते हुए हल्द्वानी के वेद रावत व अबीर अरोड़ा की जोड़ी को कांटेदार फाइनल मुकाबले में 21-18, 19-21, 21-14 से हराकर बालक युगल वर्ग अंडर 11 का खिताब अपने नाम करने के साथ ही स्टेट चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने में भी सफल रहे।

ALSO READ:  श्री राम संस्कृत उत्तर मध्यमा पाठशाला में ग्रीष्मकालीन समर कैंप शुरू हुआ,

बता दें प्रवर वर्मा व धीरज गोस्वामी पिछले डेढ़ साल से नैनीताल के डी एस ए बैडमिंटन कोर्ट में बैडमिंटन का अभ्यास कर रहे हैं। सिंगल कोर्ट, सीमित समय व अनेक विपरीत परिस्थियों के बावजूद नैनीताल के इन 2 होनहार खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कोच गौरव नयाल व बच्चों के माता पिता बेहद प्रसन्न दिखाई दिए।

ALSO READ:  जिला कोर्ट के अधिवक्ता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक।

डी एस ए महासचिव  अनिल गड़िया , बैडमिंटन सचिव  वीनू शाह, क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती निर्मला पंत , उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल , बैडमिंटन एसोसियेशन के अध्यक्ष  रितेश बिष्ट  व सचिव नरेंद्र भुटियानी ने इन बच्चों, उनके कोच और माता पिता को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं ।

You missed

You cannot copy content of this page