खबर शेयर करें 👉

समर्थ पोर्टल पुनः खोला गया ।

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश से वंछित अभ्यर्थियों को अन्तिम अवसर प्रदान करते हुए उपरोक्त कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पंजीकरण हेतु समर्थ पोर्टल दिनांक 27 अगस्त, 2024 से 05 सितम्बर, 2024 तक खोला जा रहा है। अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि –

ALSO READ:  उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा हेतु भवाली निवासी नंंदाबल्लभ पालीवाल को राज्यपाल ने किया सम्मानित,

1. जिन अभ्यर्थियों द्वारा वर्तमान तिथि तक प्रवेश हेतु पंजीकरण नहीं कराया गया है वे निम्नांकित लिंक के माध्यम से पंजीकरण करना सुनिश्चित करें एवं दिनांक 27 अगस्त, 2024 से 05 सितम्बर, 2024 के मध्य अनिवार्य रूप से आवेदित परिसर/महाविद्यालय/संस्थान में जाकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करवायें –

स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवशे पंजीकरण हेतु लिंक https://ukadmission.samarth.ac.in/ स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवश पंजीकरण हेतु लिंक https://ukpgadmission.samarth.ac.in/

ALSO READ:  वीडियो --: उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन व लेकसिटी नैनीताल प्रेस क्लब ने आयोजित की संगोष्ठी,वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह का हुआ जोरदार सम्मान, उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नैनीताल जिलाध्यक्ष अंकुर शर्मा बने, प्रकाश जोशी बनाए गए महामंत्री,प्रदेश भर के वरिष्ठ पत्रकार जुटे नैनीताल क्लब में । ।

2. यदि विद्यार्थी द्वारा पूर्व में पंजीकरण करवा लिया गया है तो वे पंजीकरण फार्म को लेकर महाविद्यालय पहुँचकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।

3. महाविद्यालय द्वारा प्रवेश अनुमोदन के उपरान्त अनिवार्य रूप से दिनांक 10 सितम्बर, 2024 तक प्रवेश शुल्क जमा करना सुनिश्चित करें। अन्तिम तिथि के उपरान्त किसी भी प्रकार का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा ।

You cannot copy content of this page