खबर शेयर करें 👉

अनूठा आंदोलन ।

नैनीताल । संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा नियमितीकरण सहित कई अन्य मांगों को लेकर किया जा रहा आंदोलन जारी है । महासंघ ने अपने आंदोलन के क्रम में रविवार को भी सूखाताल क्षेत्र में वृक्षारोपण कर धरती माँ को हरा भरा रखने का संकल्प लिया ।

 

   महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि संयुक्त कर्मचारी महासंघ द्वारा चलाए जा रहे हरेला सप्ताह के तहत आज भी सूखाताल झील परिसर में वृहद स्तर पर विभिन्न प्रजाति के सेकडो पौधे लगाए गए । साथ ही कुमाऊँ मंडल के सभी इकाइयों में पौधारोपण किया गया। गुरुरानी ने कहा कि विगत दिनों से निगम कर्मचारियों द्वारा अपनी नियमितीकरण की मांग को लेकर किये जा रहे आंदोलन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए राज्य में अनूठा आंदोलन चलाया जा रहा है।  पौधारोपण कार्यक्रम में कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी पदम सिंह, गणेश चनियाल, वेद प्रकाश, बलवंत सिंह ,सोनू बोरा, होशियार सिंह, त्रिभुवन पुनेठा, महेश कुमार, हर सिंह, नरेंद्र थापा, नरेंद्र सिंह सहित कई निगम कर्मी उपस्थित रहे।

You missed

You cannot copy content of this page