खबर शेयर करें 👉

सात द्विवसीय शिविर में हुए विविध कार्यक्रम ।

नैनीताल ।  राजकीय पालीटेक्निक नैनीताल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा 7 दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम के समापन एवं अंतिम दिन स्वयंसेवियो ने दिन की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ की।

 

विशेष शिविर का समापन विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य  ए० के० एस०गौड़ द्वारा किया गया।आज के बौद्धिक सत्र मे स्वयंसेवियो ने शिविर मे अपने अपने अनुभव साझा किए तथा जनसमुदाय के हित से जुड़े कार्यक्रमों मे अधिक से अधिक संख्या मे जुड़ने का प्रण भी लिया। शिविर के अंतिम दिन छात्र-छात्राओ द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

ALSO READ:  नैनीताल में बारिश जारी : हाईकोर्ट के पास मकान पर गिरा विशालकाय पेड़, 15 लोगों की बची जान; जिले में कई मार्ग यातायात के लिए बाधित ।

 

इसके पश्चात् कार्यक्रम अधिकारियों द्वारा स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवियों को नवाचार कार्यों को करने तथा समाज सेवा से जुड़े रहने तथा श्री रजनीश भूटानी द्वारा भविष्य मे भी अनुशासन मे रहते हुए सफल शिविर आयोजन करने हेतु प्रेरित किया गया।अंत में श्रीमती रंजना रावत द्वारा शिविर के समापन की घोषणा की गई।कार्यक्रम का संचालन  नीरज वर्मा, रंजना रावत, कविता नेगी द्वारा किया गया।

ALSO READ:  पत्नी की निर्मम हत्या करने के दोषी अयारपाटा नैनीताल निवासी दीप शर्मा को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश नैनीताल ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा,

 

इस दौरान 150 स्वयंसेवियो के साथ राधिका भी उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page