खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मल्लीताल में हाईकोर्ट चौराहे के आसपास अक्सर अभद्र व्यवहार करने, शराब के नशे में अश्लील गाली गलौच करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लेकर खूब सबक सिखाया है । जिसे नशा उतरने व भविष्य में अभद्र व्यवहार न करने के मांफीनामे के बाद छोड़ा गया ।

बताया गया कि यह व्यक्ति नेपाली मूल का है । जो अक्सर हाईकोर्ट गेट ये आसपास गाली गलौच करता है । विगत दिवस भी यह व्यक्ति इसी तरह की हरकत कर रहा था । जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर ले गई ।

You missed

You cannot copy content of this page