खबर शेयर करें 👉

9.13 करोड़ की लागत से डेढ़ वर्ष में बनेगा शेरनाला चोरगलिया में पुल ।

लंबे समय से लालकुआ विधानसभा के चोरगलिया क्षेत्र में शेर नाले पुल के निर्माण की क्षेत्रवासियों की मांग थी । जिसका निर्माण का भूमि पूजन रविवार को नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट, लालकुआं विधानसभा के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, चोरगलिया गौलापार के जनप्रतिनिधि क्षेत्र वासियों के द्वारा किया गया ।

शेरनाला पुल के निर्माण से आसपास के क्षेत्रवासियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, नेपाल व  अन्य जिलों से आने वाले राहगीरों को भी बड़ी राहत मिलेगी ।

ALSO READ:  ​भाजपा नेता डॉ.भुवन चंद्र आर्य ने नैनीताल विधानसभा के बेतालघाट ब्लॉक के विभिन्न गांवों में किया जनसंपर्क, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां,

 

इस पुल की कुल लागत 9 करोड़ 13 लाख  है जिस का लगभग 1.5 वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

सांसद अजय भट्ट ने कहा कि इस पुल के निर्माण की मांग ब्रिटिश काल से की जा रही थी । जो भाजपा की डबल इंजन सरकार में पूरी हुई ।

ALSO READ:  भवाली के कहलकवीरा-श्यामखेत में  पेयजल टैंकों की बदहाली से गहराया जल जनित बीमारियों का खतरा, स्थानीय जनता में भारी आक्रोश

इस मौके पर ए डी बी के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे ।

You missed

You cannot copy content of this page