खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । नैनीताल व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को दिन भर हल्की बारिश हुई । लेकिन पर्याप्त बारिश व हिमपात न होने से स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों में निराशा है ।

   नैनीताल में रात से ही मौसम खराब था और सुबह से हल्की बारिश होने लगी । लेकिन दिन में बारिश नहीं हुई । दिन में कई बार शहर की पहाड़ियों में घना कोहरा छा गया और कड़ाके की ठंड पड़ने लगी । यहां देर शाम तक भी आसमान बादलों से घिरा हुआ था ।
 दूसरी ओर रविवार को नैनीताल में हिमपात की संभावना को देखते हुए बड़ी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे थे । लेकिन हिमपात न होने से पर्यटकों व पर्यटन कारोबारियों में निराशा का माहौल है ।
ALSO READ:  नैनीताल पुलिस की फिर हुई किरकिरी -: नैनीताल पॉक्सो कोर्ट ने दी दुष्कर्म के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार युवती को जमानत; हड़बड़ी में गिरफ्तारी और साक्ष्यों की कमी पर उठाये सवाल

You missed

You cannot copy content of this page