खबर शेयर करें 👉

स्काउट गाइड की पहल पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज हल्दूचौड़ में विभिन्न शिविरों का समापन किया गया।

समापन अवसर पर संयोजक एवं ग्रुप लीडर डॉo हिमांशु पांडे ने बताया कि बच्चों  द्वारा 24 से 28 अगस्त के दौरान स्काउट गाइड हेतु प्रथम सोपान शिविर, रोवर रेंजर हेतु निपुण कैम्प तैयारी एवं सर्विस कैम्प तथा कब बुलबुल हेतु प्री गोल्डन ऐरो शिविरों का आयोजन संपन्न हुआ।

ALSO READ:  नैनीताल की भाजपा नेत्री विमला अधिकारी को मिली अहम जिम्मेदारी,पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी बधाई,

शिविर के दौरान प्रतिभागियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत से प्रोत्साहन का अवसर मिला। शिविर के सफल आयोजन में प्रधानाचार्य गणपत सिंह सेंगर, गाइड कैप्टन दीपा पांडे, फ्लॉक लीडर डॉo आभा भैंसोडा, स्काउट मास्टर गौरी शंकर कांडपाल, रोवर ललित भट्ट, सुरेंद्र सिंह, कब मास्टर हिमांशु पांडे, सहित रोवर रेंजर नीतेश, कमल, गोकुल, कनिका, भूमिका, खुशी आदि का योगदान सराहनीय रहा।

ALSO READ:  झटका -: जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशान्त जोशी की अदालत ने भवाली व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

समापन समारोह के दौरान तृतीय सोपान शिविर में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों हर्षित रावत, मयंक कोठारी, हिमाद्री पलड़िया, प्रियंका जोशी, करिश्मा बिष्ट, मनप्रीत कोर की माताओं को एवं रोवर पवन पांडे व खिलेश भट्ट का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

You missed

You cannot copy content of this page