खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । अयारपाटा स्थित सेंट जेवियर स्कूल में बोर्डिंग में रहकर कक्षा 5 में पढ़ने वाला छात्र सोमवार को डे स्कोलर छात्रों के साथ स्कूल से बाहर चला गया । जिसका देर शायं तक कोई सूचना नहीं मिली है । उसके बिना बताए स्कूल से जाने की सूचना मल्लीताल कोतवाली व तल्लीताल थाने में दे दी गई है । साथ ही बच्चे के परिजनों को सितारगंज में भी सूचना दी गई है जो सितारगंज से नैनीताल पहुंचने वाले हैं । इस बच्चे की आखिरी लोकेशन शाम के समय मल्लीताल मस्जिद के पास मिली है ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में -- उपनल कार्मिकों के मानदेय और नियमन को लेकर वन विभाग का बड़ा आदेश, 

 

 बताया गया है कि इस बच्चे को उसके परिजन विगत दिवस ही हॉस्टल छोड़कर गए थे । सोमवार को अपरान्ह में जब स्कूल में छुट्टी हुई तो यह बच्चा भी डे स्कोलर बच्चों के साथ चला गया । जिसके हॉस्टल में न होने की सूचना से विद्यालय में चिंता का माहौल हो गया और तत्काल पुलिस सहित बच्चे के स्थानीय अभिभावक व उसके मामा आदि को सूचना दी गई । लेकिन देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चला । बच्चे के मां बाप भी नैनीताल आ गए हैं ।
  बच्चे के पिता मो.अबरार बाघेरी सितारगंज में रहते हैं ।
ALSO READ:  सी आर एस टी इंटर कॉलेज ओल्ड ब्वॉयज एसोसिएशन की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन, जगदीश बवाड़ी पुनः अध्यक्ष, खीमराज बिष्ट उपाध्यक्ष, डॉ.मनोज बिष्ट महासचिव, शैलेन्द्र बर्गली उप सचिव, धर्मेंद्र शर्मा कोषाध्यक्ष बने ।

You missed

You cannot copy content of this page