खबर शेयर करें 👉

श्रीनगर। लद्दाख की श्योक नदी में बीते रोज जलस्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान शहीद हुए थे। इन शहीदों में उत्तराखंड का भूपेंद्र नेगी भी शामिल है।

 

भूपेंद्र नेगी  पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के बिशल्ड गांव के निवासी थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून में रहता है। भूपेंद्र नेगी के शहीद होने की सूचना के बाद उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई है। बताया जा रहा है कि शहीद का पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जाएगा।

ALSO READ:  100वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता शाहबाद इलेवन ने जीती ।

 

 

भूपेंद्र सिंह नेगी अपने पीछे 3 बच्चों ,पत्नी और पिता को छोड़ गए हैं। उनकी तीन बहनें हैं, जिनका विवाह हो चुका है। उनका परिवार आज अपने गांव आ रहा है, शहीद का अंतिम संस्कार उनके गांव में किया जाएगा।

You cannot copy content of this page