खबर शेयर करें 👉

वीडियो–:

नैनीताल । मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने नैनीताल में रोड शो का आयोजन कर अपनी ताकत का अहसास कराया । कांग्रेस की रैली में उमड़ी भीड़ से पार्टी समर्थक गदगद नजर आ रहे थे ।

यह रैली मल्लीताल रामलीला ग्राउंड से शुरू हुई जो मल्लीताल बाजार होते हुए माल रोड से तल्लीताल तक गई । रैली में कार्यकर्ताओं के शोरगुल व पार्टी प्रत्याशी डॉ. सरस्वती खेतवाल के समर्थन में की गई नारेबाजी से माहौल कांग्रेसमय नजर आया ।

ALSO READ:  सूची -: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के लिए 18 अधिवक्ताओं का नया पैनल किया नियुक्त,

 

इस रैली का नेतृत्व पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल,पूर्व विधायक संजीव आर्य, पार्टी प्रत्याशी डॉ सरस्वती खेतवाल, डॉ. रमेश पांडे, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, संजय कुमार आर्य,मुकेश जोशी, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, गिरीश जोशी मक्खन, हिमांशु पांडे,धीरज बिष्ट, गिरीश पपनै, दीपक कुमार भोलू,त्रिभुवन फर्त्याल, मुन्नी तिवारी, डॉ. भावना भट्ट, डॉ. सुरेश डालाकोटी, भाकपा माले नेता अधिवक्ता कैलाश जोशी, राजीव लोचन साह, राजेन्द्र व्यास, अधिवक्ता सैय्यद नदीम मून,कमलेश तिवारी, रईस अहमद, सरदार जीत सिंह आनन्द,राजेन्द्र मनराल, बंटी आर्य,नासिर अली,पवन जाटव आदि कर रहे थे ।

ALSO READ:  संयुक्त निदेशक सूचना नितिन उपाध्याय ने किया जिला सूचना कार्यालय नैनीताल का निरीक्षण, मीडिया के साथ किया संवाद, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पॉलिसी शीघ्र होगी लागू, नैनीताल जिला मुख्यालय में मीडिया सेंटर की स्थापना हेतु कार्यवाही के दिए निर्देश,

You cannot copy content of this page