खबर शेयर करें 👉

ज्योलीकोट । निकटवर्ती ग्राम भलयूटी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत में हरि नाम की बयार के बीच अन्य प्रसंगों के संगीतमय वाचन और बेहद आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित जन समूह भाव विभोर हो उठा है ।

 

व्यास हरिओम शास्त्री ने कहा कि हरि नाम को यदि श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रतिदिन स्मरण किया जाय तो सांसारिक जीवन सरल और सुख समृद्धि से परिपूर्ण होता है साथ ही जन्म मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

ALSO READ:  नैनीताल और राजभवन की विरासत का दस्तावेज है तिवारी की पुस्तक: गुरमीत सिंह ।

 

हरिओम शास्त्री ने कहा कि वर्तमान समय में नाम की महिमा अनंत है। समाज को विकृति से बचाने और संस्कार युक्त समाज का निर्माण के लिए धर्म मार्ग का अनुसरण जरूरी है। उन्होंने समाज में दिन प्रतिदिन बढ़ती विकृतियों पर चिंता व्यक्त करते कहा कि माता पिता बच्चों को संस्कारशील बनाने के लिए ज्यादा सजग और पूर्ण समय दें । कथा का समापन 20अप्रैल को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ होगा।

ALSO READ:  भाजपा नेता डॉ.भुवन आर्य ने बेतालघाट ब्लॉक के दर्जन भर गांवों में किया जनसंपर्क, कई जगह हुआ जोरदार स्वागत ।

 

आयोजन को सफल बनाने आयोजक वर्मा परिवार के सदस्यों, ग्रामवासियों और महिला मण्डल द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page