खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । मेविला कम्पाउंड में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत होने से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह सूचना मिली कि मेविला कम्पाउंड (माउंट रोज) में 30 वर्षीय युवक अक्षय पालीवाल का शव घर की सीढ़ी में पड़ा है । जिसके बाद तल्लीताल थाने से पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस के अनुसार मृतक के पिता बी डी पालीवाल व मां जया पालीवाल अपने बड़े पुत्र से मिलने अरुणांचल प्रदेश गए थे और अक्षय घर में अकेले था । उनके किरायेदारों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया था ।

ALSO READ:  सांसद अजय भट्ट ने किया ऐतिहासिक रैमजे अस्पताल का निरीक्षण, जीर्णोद्धार एवं पुनर्संचालन के दिए निर्देश

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर लाश कब्जे में ले ली है और मृतक के परिजनों के यहां पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है ।

ALSO READ:  उत्तराखण्ड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और लेक सिटी नैनीताल प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में कल 21 जून को नैनीताल क्लब में होगी "सामाजिक सरोकारों के प्रति पत्रकारिता के दायित्व" विषय पर संगोष्ठी ।

 

You missed

You cannot copy content of this page