खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । 9 व 10 मार्च को पैरालिंपिक बैडमिंटन एसोसिएशन और पैरालंपिक एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड  द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित द्वितीय राज्य पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में 13 जिलों के 60 पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस चैंपियनशिप में पदक विजेता खिलाडिय़ों का चयन छठी राष्ट्रीय पैरा बेडमिंटन चैंपियनशिप 2024-25 जो की जमशेदपुर झारखड़ में संपन्न होनी है के लिए हुआ है ।

जिसमें नैनीताल के गौरव सिंह नयाल व रोहित कार्की की जोड़ी ने कांटेदार फाइनल मुकाबले में नवनीत पेनोली (टिहरी गढ़वाल) विनोद रावत (पौढ़ी गड़वाल) की जोड़ी 15-13 व 15-12 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया, साथ ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन सुनिश्चित करवा लिया ।

ALSO READ:  हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा लोकभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में आयोजित "चीफ जस्टिस कप गोल्फ टूर्नामेंट" का मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने "टी ऑफ" (शुभारंभ) किया, बड़ी संख्या में न्यायाधीश, अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी प्रतिभाग कर रहे हैं गोल्फ टूर्नामेंट में ।

इन खिलाड़ियों ने इस जीत का श्रेय अपने कोच व पैरेंट्स को दिया और आगे आने वाली प्रतियोगितओ में और बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही ।  एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन भट्ट और सचिव श्रीमती अमिता ने दोनों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ALSO READ:  जिला कोर्ट के अधिवक्ता के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने जताया गहरा शोक।

 

बता दें कि गौरव सिंह नयाल इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत कर शहर व जिले का नाम रोशन कर चुके है । वर्तमान में वे डीएसए बेडमिंटन हाल में बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहे है, जिनके निर्देशन में कई स्थानीय बच्चे स्पोर्टस हॉस्टल, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना में चयनित हुए हैं और कई बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं।

You missed

You cannot copy content of this page