खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । शनिवार को कैंची धाम के निकट पाडली के पास  कार संख्या यूपी21 7632 में पहाड़ी से बड़ा बोल्डर गिरने से चालक जतिन दिवाकर तथा कार में सवार 3 अन्य व्यक्ति प्रवीण चौधरी, अभय, अक्षय निवासी मुरादाबाद घायल हो गए । स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है घायलों को कार से निकालकर भवाली पुलिस द्वारा 112 वाहन से सीएससी खैरना लाया गया जहां चालक को मृत घोषित किया गया है अन्य तीन घायल को मामूली चोट आई है जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

ALSO READ:  लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ नैनीताल की बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, महेंद्र बिष्ट चौथी बार बने निर्विरोध अध्यक्ष,

ये लोग खैरना गरमपानी की ओर जा रहे थे । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है ।

You missed

You cannot copy content of this page