खबर शेयर करें 👉

भीमताल। ब्लॉक भीमताल के भौर्सा गांव निवासी एवं होमगार्ड जवान महेश चंद्र पलड़िया (41) पुत्र उमापति की ड्यूटी से लौटते समय जमरानी में गिरने से मौत हो गयी। मृतक युवक हल्द्वानी में होमगार्ड के पद पर तैनात था। वह अपने पीछे दो छोटे बच्चे, पत्नी व बूढ़ी मां को रोता बिलखता छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलने पर भीमताल पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 8 बजे जवान ड्यूटी कर पैदल अपने घर को लौट रहा था। जमरानी में पहाड़ी से वह नीचे बरसाती गधेरे में जा गिरा और रात भर गधेरे में ही पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि अत्यधिक बारिश से गधेरा उफान पर था।होमगार्ड जवान महेश पलड़िया पानी के बहाव में नीचे की तरफ चले गए। रात को घटना की किसी को पता नहीं चल सका, जिसके चलते वह रात पर गधेरे में ही पड़ा रहा। सुबह जब ग्रामीण दूध लेकर निकले तो उन्हें गधेरे में महेश पलड़िया पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। घटना पर सांसद अजय भट्ट, विधायक राम सिंह कैड़ा, ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रेम बल्लभ बृजवासी व अनिल चनौतिय, साधन सीमित अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, डॉ केदार पलड़िया, राजू पलड़िया ने गहरा दुःख जताया है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

ALSO READ:  स्थानांतरण सूची - निवेदिता कुकरेती बनी आई जी कुमाऊं, उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आईजी और एसपी स्तर पर जिम्मेदारी बदली

You missed

You cannot copy content of this page