खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय, डीएसबी परिसर  गणित विभाग की सुधा राणा का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर गणित श्रेणी-1,(राजपत्रित अधिकारी) पद पर हुआ है ।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित परिणाम में सुधा का चयन हुआ है । सुधा ने पीएचडी डॉक्टर अनिता कुमारी गणित विभाग डीएसबी परिसर के निर्देशन में ‘फजी एनालिसिस’ में कर रही है । उन्होंने बीएससी तथा एमएससी एचएनबी कॉलेज खटीमा डिग्री कॉलेज से पास किया।

ALSO READ:  हाईकोर्ट का अहम फैसला -: तदर्थ नियुक्त शिक्षकों को 1 अक्टूबर 1990 से ही नियमितीकरण और वरिष्ठता का लाभ दिया जाएगा, राज्य सरकार व अन्य पक्षों की सभी याचिकाएं खारिज ।

 

खटीमा निवासी हरवंश राणा तथा माया देवी की पुत्री डॉ. सुधा ने 2020 में सीएसआईआर नेट की परीक्षा पास की। उनकी सफलता पर प्रो. नीता बोरा शर्मा , डीएसडब्ल्यू प्रो. संजय पंत , प्रो. ललित तिवारी , प्रो. हरीश बिष्ट ,कूटा सचिव डॉ. विजय कुमार ,प्रो. नीलू लोधियाल , डॉ. दीपक कुमार ,डॉ. संतोष कुमार, डॉ. दीपिका गोस्वामी,डॉ. दीपाक्षी जोशी, प्रो. अनिल बिष्ट डॉक्टर उमंग ,डॉक्टर पैनी जोशी ,डॉक्टर सीमा चौहान ,डॉ. दीपिका पंत ,डॉ.. नागेंद्र शर्मा ,डॉ रितेश साह ,डॉ. युगल जोशी ने बधाई एवं मुबारकबाद दी है।

You missed

You cannot copy content of this page