खबर शेयर करें 👉

नैनीताल । भवाली अल्मोड़ा हाइवे में मछली डिग्गी के पास शिप्रा नदी में एक नेपाली मूल के व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

 

नदी में लाश होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से लाश को निकाला । मृतक की पहचान सीताराम के रूप में हुई, जो महेंद्र नगर का निवासी था और पिछले 15 सालों से सिरोड़ी गांव में रह रहा था।

ALSO READ:  वीडियो -: नैनीताल नगरपालिका में सभासदों का फूटा गुस्सा, पालिकाध्यक्ष व  सभासदों में टकराव की स्थिति, विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू ।

 

ग्रामीणों के अनुसार, सीताराम को मिर्गी की बीमारी थी और वह शराब का सेवन करता था। बताया जा रहा है कि उसकी कोई आगे-पीछे नहीं थी, और ग्रामीण ही उसकी अंत्येष्टि की जिम्मेदारी निभाएंगे।  भवाली कोतवाली प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने मामले की जानकारी दी है।

You missed

You cannot copy content of this page