नैनीताल । कुमाऊँ विश्व विद्यालय के क्रीड़ाधिकारी रहे व डी एस ए नैनीताल के महासचिव रहे घनश्याम लाल साह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है । वे अपनी पत्नी प्रतिभा साह के इलाज के लिये दिल्ली गए थे ।
बताया गया है कि गुरुवार की शाम उन्हें दिल्ली में हार्ट अटैक हुआ । वे करीब 80 वर्ष के थे । घनश्याम लाल साह शारदा संघ सहित कई अन्य संगठनों से भी जुड़े थे । हॉकी सहित कई अन्य खेलों में उन्हें महारथ हासिल थी । उनके एक पुत्र सेना में अफसर थे जो सेवा के दौरान लापता हो गए थे । जबकि दूसरे पुत्र भाष्कर साह भी सेना में कर्नल हैं । उनके पार्थिव शरीर को 20 फरवरी को नैनीताल लाया जाएगा और अपराह्न में दाह संस्कार होगा ।
उनके निधन पर कई संगठनों ने शोक व्यक्त किया है । कूटा के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी सहित अन्य ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है ।


